जेयू:शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से चलें सत्र, इसलिए जनवरी से घोषित होंगे रिजल्ट

जीवाजी यूनिवर्सिटी ने स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में करवाई गई थीं। परीक्षा के बाद मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया गया। मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। उम्मीद है कि जनवरी में सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं। परीक्षा परिणाम घोषित करने का सिलसिला जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में होनी थी और इनका परिणाम जनवरी तक हर हाल में आना आवश्यक होता है। पिछले कुछ सालों से जेयू शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पा रहा था। इस बार सत्र शुरू होने के साथ ही इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इसका नतीजा यह हुआ तक दिसंबर में समय पर परीक्षाएं हो सकी। अब परिणाम जनवरी में देने की तैयारी है। उधर स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का मूल्यांकन परीक्षा समाप्त होने के बाद ही शुरू हो गया था। अब मूल्यांकन अंतिम दौर में पहुंच गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। लेकिन अभी कुछ कॉलेजों ने प्रायोगिक परीक्षा नहीं करवाई है, वह प्रायोगिक परीक्षा करवाकर अंक जीवाजी यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन देंगे तक परीक्षा परिणाम घोषित हो सकेगा। इसके लिए संबंधित कॉलेजों से कहा गया है। इस मामले में रजिस्ट्रार डॉ.राजीव मिश्रा का कहना है कि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई थीं। इनका परिणाम तय समय पर दे दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *