जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को शांति पूर्वक संपन्न हो गई है। परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी में 77.63 प्रतिशत परिक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया है। दूसरी पारी में 77.99 प्रतिशत उपस्थिति रही। पहली पारी में रजिस्टर्ड 8 हजार 16 में से 6 हजार 223 ने परीक्षा दी है। एक हजार 793 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पारियों की परीक्षा जिला मुख्यालय समेत निवाई में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक और पारदर्शिता से हो गई है। पहली पारी सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही प्रवेश दिया गया।परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले नौ बजे गेट बंद कर दिए। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए परिक्षार्थियों को पहली पारी की तरह दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया है। एक घंटे पहले केंद्रो के गेट बंद कर दिए गए। दूसरी पारी की परीक्षा में 8 हजार 16 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमे से 6 हजार 252 परीक्षार्थी शामिल हुए। यानि कि 77.99 प्रतिशत उपस्थिति रही। एक हजार 764 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समन्वयक एवं ADM राम रतन सौंकरिया ने बताया कि यह परीक्षा दो पारियों में होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 17 व निवाई में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया गया। इसको लेकर 563 वीक्षकों की डयूटी लगाई गई थी। परिक्षार्थियों के लिए रोडवेज में यात्रा निशुल्क रही। परीक्षा सुबह की पारी 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पारी में दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई। दूसरी पारी में भी इतने ही अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। दोनों पारियों की परीक्षा कुल 16 हजार 32 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन है। यानि की प्रत्येक पारी में 8 हजार 16 अभ्यर्थियों का नामांकन है। अनुचित सामग्री का उपयोग रोकने के लिए 4 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है। परीक्षा में चयन बोर्ड की ओर से सीसीटीवी व वीडियोग्राफी कराई गई। अभ्यर्थियों की हैंड हैंडलर मैटल डिटेक्टर से जांच की गई है। थम्ब इंप्रेशन लिया गया। परीक्षा से एक घंटे पहले गेट बंद कर दिए गए । उधर परीक्षा खत्म होने के बाद बाजारों, बस स्टेंड आदि जगह भीड़ भाड़ नजर आई। परिक्षार्थियों गंतव्य स्थानों पर भेजनें के लिए रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त बसे लगाई गई है।


