जयपुर में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण सम्मेलन:एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता पर विशेष चर्चा, देशभर से जुटे विशेषज्ञ

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ऑर्थोपेडिक संक्रमणों पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय “ऑर्थोपेडिक में A to Z संक्रमण: रोकथाम, निदान एवं प्रबंधन” था। आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेन्द्र शर्मा ने एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने एंटीबायोटिक्स के अत्यधिक प्रयोग से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन चिकित्सकों को नई जानकारी प्रदान करते हैं। यह जानकारी मरीजों के बेहतर इलाज में मददगार साबित होती है। कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विभिन्न सत्रों में ऑर्थोपेडिक संक्रमणों की रोकथाम, सटीक निदान और प्रभावी उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *