जेल में दो मोबाइल फोन बरामद, 5 बंदियों पर पर्चा

भास्कर न्यूज|लुधियाना केंद्रीय जेल के अंदर एक बार फिर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। रुटीन चेकिंग के दौरान जेल प्रशासन को बंदियों के पास से मोबाइल फोन मिले हैं, जिन्हें बाहर की दुनिया से संपर्क बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जानकारी देते हुए हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सहायक जसविंदर सिंह जेल परिसर में नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जांच में सामने आया कि पांच बंदियों ने मिलकर दो मोबाइल फोन छिपाकर रखे हुए थे। दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। आरोपियों की पहचान धनञ्जय, कमलजीत, अमनप्रीत, जोंटी और जसवंत के रूप में हुई है। मोबाइल फोन बरामद होने के बाद जेल प्रशासन की ओर से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित धाराओं के तहत पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *