जेल में बंद वृद्ध, असाध्य कैदियों की रिहाई के लिए बनी इकाई

रायसेन | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वृद्ध व असाध्य रूप से बीमार कैदियों की पहचान करने व उन्हें रिहा करवाने के लिए जिला स्तरीय इकाई का गठन किया गया है। इस इकाई के सदस्य 10 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक संचालित विशेष अभियान के तहत जेल में जागरुकता शिविर लगाकर ऐसे कैदियों की पहचान करेंगे। उक्त अभियान के सफल आयोजन के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अनिल कुमार सोहाने द्वारा 11 सदस्यीय जिला इकाई का गठन किया गया है, जिसमें राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन जिला इकाई के अध्यक्ष, विनय खरे डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (न्याय रक्षक) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं व जेल बंदी पैरालीगल वालेंटियर्स को जिला इकाई के सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। जिला सचिव गौतम ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत ऐसे बंदी जिनकी आयु 70 वर्ष या उससे अधिक हैं और ऐसे बंदी जो असाध्य रूप से बीमार हैं को अभियान अंतर्गत लाभ पहुंचाया जाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *