लुधियाना| सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-5 में शनिवार सुबह हवालाती जतिंदर सिंह ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य कैदियों ने उसे लटकता देख जेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने शव सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंचार्ज भूपिंदर सिंह के अनुसार परिजनों को सूचित कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पोस्टमार्टम रविवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। घटना ने जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


