जमीन पर कब्जे की कोशिश, दंपती को सोशल मीडिया पर ड्रग पैडलर बताकर बदनाम किया

मुल्लांपुर में खरीदी गई जमीन पर कब्जे की कोशिश और पति-पत्नी की सोशल मीडिया पर छवि खराब करने के आरोप में थाना पीएयू की पुलिस ने क्यू जन गार्डन, साउथ सिटी निवासी नवनीत अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत टैगोर नगर, सिविल लाइंस की रहने वाली एक महिला ने दी थी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति ने पत्नी के नाम पर मुल्लांपुर में जमीन खरीदी थी शिकायतकर्ता महिला के पति के अनुसार, आरोपी की बेटी ने उनकी पत्नी के नाम पर मुल्लांपुर में एक जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इसके बाद नवनीत अग्रवाल ने खुद ही उस जमीन की निशानदेही तोड़ी और उस पर कब्जा करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। मामला यहीं नहीं रुका। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर उन्हें ड्रग पैडलर बताकर वायरल कर दिया, जिससे उन्हें सामाजिक रूप से काफी बदनामी झेलनी पड़ी। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर जांच के बाद अब आईपीएसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *