अमृतसर | सेंट्रल जेल में चैकिंग के दौरान आठ मोबाइल बरामद किया गया। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने इस मामले में 8 हवालातियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राजीव सिंह, लखविंदर सिंह, राजवीर सिंह, रमन कुमार, गुरप्रीत सिंह, साहिल, सोनू सिंह, नवप्रीत सिंह उर्फ नवी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट अमरबीर सिंह ने बताया कि जेल में सर्च अभियान के दौरान दो टच और छह कीपैड मोबाइल बरामद हुए।


