फर्जी निहंग ने लड़की से मोबाइल छीना असली निहंग सिंह ने सिखाया सबक

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दरबार साहिब के पास एक युवक ने खुद को निहंग सिंह बताकर लड़की को धमकाते हुए मोबाइल छीन लिया। युवक ने निहंगों वाला बाणा और दुमाला पहन रखा था और हाथ में लंबी किरपान भी ली हुई थी, लेकिन निहंग मर्यादा के अनुसार न तो उसके पास श्री साहिब थी और न ही कोई आवश्यक धार्मिक पहचान। जिसके बाद असली निहंग ने उसे पकड़कर सबक सिखाया। फर्जी निहंग की धुनाई करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। घटना 31 दिसंबर रात 11 बजे की है। असली निहंग सिंह ने वीडियो में बताया कि युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। युवक खुद को बाबाओं के एक दल से जुड़ा हुआ बताकर संगत को गुमराह कर रहा था। इसी बीच शिकायत मिली कि बाहर से आई एक युवती को किरपान दिखाकर डरा रहा था और मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद निहंग सिंहों ने युवक को पकड़ लिया। उक्त युवक के साथ उसके दो-तीन साथी भी थे, जो संगत के बीच चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में थे। निहंग सिंहों ने कहा कि इस तरह के फर्जी लोग पवित्र निहंग बाणे को बदनाम कर रहे हैं। निहंगों ने कहा कि बाणा पहनना सम्मान की बात है, लेकिन इसके पीछे मर्यादा, चरित्र और सेवा भाव का होना अनिवार्य है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *