रांची | जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में बुधवार को कक्षा एलकेजी में नए शैक्षणिक सत्र (2025-26) के लिए नामांकित हुए 240 नन्हे-मुन्ने बच्चों का बड़े उत्साह और उमंग के साथ स्वागत हुआ। स्वागत समारोह में शिक्षकों और एनएसएस के 18 छात्राओं ने नए बच्चों का फूलों और तालियों से अभिनंदन किया। उन्हें विद्यालय के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई और उनकी कक्षाओं में ले जाया गया, जहां उन्हें राइम गीतों, स्टोरी टेलिंग, गेम्स और गिफ्ट के द्वारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों को सराहा और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना ने अभिभावकों को अपने बच्चों की पहली पाठशाला बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एलकेजी बच्चों के विकास की नींव रखने वाली महत्वपूर्ण कक्षा है। ममता दास ने कहा कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और उसमें असीम क्षमताएं छिपी हुई हैं। मौके पर उपप्राचार्य संजय कुमार, विद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी शशांक सिन्हा, मोनिका डे मौजूद रहे।


