रांची| गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को अग्निशमन सप्ताह के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फायर ऑफिसर किशोर तिर्की, लीडिंग फायरमैन नरेंद्र कुमार महतो, फायरमैन संतोष बभुगा और फायरमैन रमेश बड़ाईक ने उपस्थित विद्यार्थियों को अग्निशमन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी। आग से सुरक्षित रहने की टेक्निक बताई।


