रांची| कैम्ब्रिज ने अपने कैम्ब्रिज लर्निंग पार्टनर नेटवर्क का विस्तार करते हुए रांची, झारखंड में एक नए केंद्र की शुरुआत की। बुधवार को लालपुर स्थित सेंटर में इसे लॉन्च किया गया। यह सेंटर अकादमी म्यूजिक एन आर्ट्स के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। लालपुर स्थित सेंटर में विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, संचार और प्रदर्शन कलाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच तरह के कोर्स में इंग्लिश लैंग्वेज में स्किल डेवलप करेंगे। बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एकेडमी म्यूजिक एन आर्ट की फाउंडर रिंपी रॉय, अंचिता घोष और रीजनल हेड समीर छेत्री मौजूद थे। केंद्र की क्षमता 200 सीटों की है।


