जेसीआरटी की अध्यक्ष बनी आशा मोदी

जेसीआई रांची की जेसीआरटी टीम ने मंगलवार को जेसीआई रांची के ऑफिस में शपथ ग्रहण कर अपनी कमान संभाल ली। इस साल की जेसीआरटी टीम की अध्यक्ष आशा मोदी ने पदभार ग्रहण करते ही अपना विजन बता दिया। अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए सावन सिंधारा और किड्स कैंप को पुन: वापस लाने की बात कही। सभा में मुख्य अतिथि सीए मनीषा बियानी ने वीमेन एंपावरमेंट की बात कही। इस साल की टीम में अध्यक्ष आशा मोदी, निवर्तमान अध्यक्ष रुचि झुनझुनवाला, सचिव शीतल लखोटिया, सह सचिव नेहा खेमका, कोषाध्यक्ष प्रिया जालान, उपाध्यक्ष भावना राठौड़, नीमा मस्कारा, पायल अग्रवाल, सुरभि टेकानी, रेणु गाड़ोदिया, रीटा मोदी, स्मिता खेतान हैं। निदेशक मंडल में आकांशा माहेश्वरी, अंकिता अग्रवाल, भाग्यश्री केजरीवाल, दीपिका माहेश्वरी, खुशबू सिंघानिया, निधि केडिया, पायल जैन, पूजा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, रुचिका जैन, श्रुति जालान, स्वाति खोवाल, शालू अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल और सौम्या समोता शामिल हैं। जूनियर जेसी आव्या मोदी चुनी गई। कार्यक्रम का संचालन विभा मोदी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *