जेसीटीएसएल; चलती बस का डीजल टैंक गिरा, सड़क पर बहा डीजल, हादसा टला

जेसीटीएसएल की बुधवार को चलती लो-फ्लोर बस का डीजल टैंक अचानक गिर गया, जिससे सड़क पर सैकड़ों लीटर से अधिक डीजल बह गया। दरअसल, बगराना डिपो से निकली एक लो-फ्लोर बस उस समय बड़े हादसे की वजह बन सकती थी, जब चलती बस का 280 लीटर क्षमता लीटर वाला डीजल टैंक अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। हालांकि टैंक के गिरते समय किसी तरह की स्पार्किंग नहीं हुई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, उस समय ट्रैफिक नहीं था। अगर दोनों में से कोई भी बात होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बगराना डिपो से रवाना हुई बस संख्या RJ 14 PE 6050 के डिपो से कुछ दूरी पहुंचते ही ट्रांसपोर्ट नगर टनल के पास बस का डीजल टैंक अचानक उखड़कर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और बस को तुरंत किनारे खड़ा किया गया। जेसीटीएसएल की बसों में तकनीकी खामियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो यात्रियों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि टनल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में यह हादसा किसी बड़े अग्निकांड में बदल सकता था। डीजल टैंक टूटने के बाद सड़क पर गिर गया और डीजल सड़क पर बहने लगा। ऐसे में लोग सहम गए और मौके से दूर जाकर खड़े हो गए। जेसीटीएसएल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चालक-परिचालकों से रोजाना दबाव बनाकर खराब और लेट बसों का संचालन करवाया जा रहा है। कई बार प्रबंधन को इस बारे में बताया भी गया है, लेकिन न तो नई बसों की खरीद की जा रही है और ना ही बसों की मरम्मत कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *