परिवहन के हे​ड कांस्टेबल काट सकेंगे चालान:42 प्रधान आरक्षकों के अधिकार बढ़ाए, ट्रैफिक मॉनिटरिंग होगी मजबूत

प्रदेश में बढ़ती ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सड़क सुरक्षा की जरूरत को देखते हुए परिवहन विभाग ने अपने अमले को सशक्त करने का बड़ा फैसला लिया है। विभाग में तैनात 42 प्रधान आरक्षकों को अब मौके पर चालान काटने और शमन शुल्क वसूलने का अधिकार दे दिया गया है। ये प्रधान आरक्षक टैक्स से जुड़े मामलों को छोड़कर मोटर व्हीकल एक्ट की सभी धाराओं में कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए अधिसूचना में संशोधन कर नया गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब तक परिवहन विभाग में केवल वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक और मंडल स्तर के अफसर ही चालानी कार्रवाई कर रहे थे। लेकिन फील्ड स्टाफ की भारी कमी के चलते जमीनी स्तर पर कार्रवाई प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए परिवहन आयुक्त कार्यालय से प्रस्ताव भेजकर यह बदलाव किया गया। विभाग के पास 35 एसआई, लेकिन एएसआई एक भी नहीं
परिवहन विभाग के पास प्रदेशभर में एसआई स्तर के 35 अधिकारी हैं, जबकि एएसआई स्तर का एक भी अधिकारी नहीं है। ऐसे में कार्रवाई के लिए हवलदार स्तर के स्टाफ को जिम्मेदारी दी जा सकेगी। इसलिए जरूरी : फील्ड स्टाफ की कमी पूरी होगी {ट्रैफिक उल्लंघनों पर कार्रवाई तेज होगी {सड़क हादसों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *