फलोदी में जेसीबी से फॉर्च्यूनर कार को पलटकर तोड़ने और फायरिंग के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाम्बा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ फलोदी, जोधपुर, बीकानेर के थानों में मारपीट अपहरण, चोरी, लूट जैसे 12 मामले दर्ज है। मारपीट और फायरिंग का भी आरोप थाना प्रभारी भंवराराम ने बताया- 5 जनवरी 2025 को बैंगटी खुर्द निवासी युसुफ खां ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि पकड़े गए आरोपी अजीज और अन्य ने मलार रिण में उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को जेसीबी से पलटकर तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फायरिंग भी की। गोलियों के छर्रे उसके बाएं हाथ की उंगलियों पर लगे। भागते समय एक अन्य आरोपी मकसूद ने एक और फायर किया, जो उसके ऊपर से निकल गया। 3 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके मामले में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने पहले ही इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों मकसूद, उमर खां और अब्दुल वाज को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में चौथे फरार आरोपी अजीज खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अजीज चारणाई, जाम्बा का निवासी है और वर्तमान में मलार रिण में रह रहा था।


