जे.के. लोन हॉस्पिटल में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़:नर्सिंग कर्मचारी पर कॉन्ट्रेक्ट पर लगी महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने का आरोप

जयपुर के जे.के. लोन हॉस्पिटल में आज सुबह कॉन्ट्रेक्ट पर लगी महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक महिला कर्मचारी से मेल नर्सिंग कर्मचारी के जरिए छेड़छाड़ करने के मामले में ये प्रदर्शन किया गया। इसके बाद इसकी शिकायत एसएमएस थाना पुलिस और जे.के. लोन हॉस्पिटल प्रशासन को दी गई। प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों ने बताया- देर रात SNNRB वार्ड में कार्यरत महिला कर्मचारी जो वार्ड हेल्पर के रूप में काम कर रही थी। उसके साथ नर्सिंग कर्मचारी विजय मीणा ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका जब महिला कर्मचारी ने विरोध किया तो उसने महिला के साथ बदसलूकी की। इस घटना की सूचना आज सुबह जब पीड़ित महिला कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारियों को दी, तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन को की। वहीं एक शिकायत एसएमएस थाने में भी दी। वहीं इस मामले पर अब जे.के. लोन हॉस्पिटल प्रशासन भी जांच में जुट गया है। लिखित में मांगी है शिकायत जे.के. लोन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर.एम. सेहरा का कहना है कि महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ की शिकायत हमे मौखिक तौर पर दी है। हमने कर्मचारी की पूरी बात सुन ली है और उसे लिखित में शिकायत देने के लिए कहा है, ताकि इस संबंध में आगे जांच करवाई जा सके। महिला कर्मचारी की तरफ से एसएमएस थाने में भी शिकायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *