बीकानेर लचर पुलिसिंग के बीच मंदिरों में फिर चोरी:श्रीडूंगरगढ़ के तीसरे मंदिर से छत्र चोरी, बीकानेर शहर के करणी माता मंदिर में भी घुसे

बीकानेर के मंदिर इन दिनों चोरों के निशाने पर है। हालात तब है जब शहर ओर गांव में हर रोज पुलिस गश्त के दावे किए जा रहे हैं। लूणकरनसर में पिछले एक सप्ताह में तीसरे मंदिर में चोरी का मामला दर्ज हुआ है, जबकि बीकानेर शहर में एसपी ऑफिस से कुछ दूरी पर ही चोर मंदिर में हाथ साफ कर गए और पुलिस की गश्त को इसका पता ही नहीं चला। बीकानेर शहर में सूरसागर के पास ही स्थित करणी माता मंदिर में चोरी हुई है। यहां के पुजारी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने सदर पुलिस को बताया शनिवार की रात साढ़े नौ बजे से रविवार सुबह साढ़े छह बजे के बीच चोरों ने यहां चोरी की है। इसमें चांदी के दो छत्र चोरी हुए। इनकी कीमत करीब बीस हजार रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा तीन हजार रुपए भी मंदिर से चोरी हो गए। श्रीडूंगरगढ़ में फिर चोरी कालका माता मिंगसरिया मंदिर में बीती रात चोर धुस गए। मंदिर पुजारी गोपालाराम शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि कालका माताजी मंदिर से पांच छत्र चोरी हुए हैं। जो चांदी के है और इनकी वर्तमान कीमत लाखों रुपए में आंकी जा सकती है। इतना ही नहीं चोर कमरे में रखा राशन का सामान भी ले गए। इसमें चौबीस लीटर तेल के दो कार्टून चोरी हो गए। इतना ही नहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीसीआर भी चोर अपने साथ ले गए ताकि पुलिस को सबूत नहीं मिल सके। पिछले लगभग 10 दिनों में बीकानेर के लूणकरणसर में कुछ मंदिरों को चोरी हुई। सबसे ताज़ा मामला लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की है, जहाँ एक ही रात में दो अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाया गया। इन मंदिरों में चोरी की वारदात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान पार कर लिया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों जगह से छत्र चोरी लूणकरणसर के दो मंदिर में चोरी हुई। कस्बे के वार्ड नंबर 36 स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर और वार्ड 31 स्थित सती दादी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया, जहाँ सीसीटीवी में भी कुछ गतिविधियां कैद हुईं हैं। इन दोनों मंदिरों से भी छत्र चोरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *