जे चले हो सरहिंद नू मेरे प्यारेओ …. का सिमरन कर संगतों ने लिया हिस्सा

भास्कर न्यूज| लुधियाना शहीदी दिवस को लेकर सभी युवा मिलकर रात भर ठंड में सड़कों पर लंगर लगा रहे है और ट्रैक्टर ट्रॉली तो कोई बाइक पर निशान साहिब लगाकर शहीदों की धरती गुरुद्वारा फतेह गढ़ साहिब दर्शन को जा रहे है। हरमन सिंह और इशप्रीत सिंह ने दुगरी नहर पर देर रात में गर्म दूध का लंगर लगाया। सभी संगत अपने अपने जत्थों के साथ कीर्तन जे चले हो सरहिंद नू मेरे प्यारेओ और मांये तेरे पोत्रे शहीदी पा गए निहां विच आखरी फतह बुला गए शब्द सिमरन करते हुए जा रहे है इन जत्थों में छोटे बच्चों से लेकर बढ़े बुजुर्ग भी ठंड में हिस्सा लेने जा रहे है। तविंदर सिंह ने बताया की वो रोजाना सुबह चाय और रस का लंगर सरहिंद में लगाने जा रहे है और हर साल जाते है। वहीं, राज कुमार ने बताया की वो रात को अपनी पुरे परिवार के साथ सरहिंद में दूध का लंगर लगाने जाते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *