गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह में कीर्तन समागम करवाया

भास्कर न्यूज |लुधियाना शहीदी दिवस को लेकर मॉडल टाउन एक्सटेंशन गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह में रोजाना कीर्तन समागम करवाएं जा रहे है। दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादे और माता गुजरी जी पोह के महीने में शहीद हो गई। इनकों पूरी दुनिया याद करती है। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी शबद कीर्तन की कड़ी में दिव्यांशी द्वारा अपनी सुरीली आवाज में गाए वाटां लंबियां ते रास्ता पहाड़ दा टुरे जांदे ने गुरुआ दे लाल जी एवं ना उड़ीकी ना उड़ीकी दादिये असी फिर नहीं ओना शबद कीर्तन से उपस्थित समस्त संगत अपने आंसू नहीं रोक पाई। इसी कड़ी में गुरप्रीत कौर एवं सरबजीत सिंह द्वारा जे चले हो सरहिंद नू मेरे प्यारेओ तथा ग्रंथि त्रिलोक सिंह द्वारा गाए मांये तेरे पोत्रे शहीदी पा गए निहां विच आखरी फतह बुला गए शबद कीर्तन से माहौल और गमगीन हो गया। जगदीश सिंह ने भी कोई बोले राम राम कोई खुदाए कोई सेवा गुरसिया कोई अलाहे शबद कीर्तन कड़ी में हिस्सा लिया। सभी संगत ने मिलकर बोले सो निहाल के जयकारें लगाए। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी की और से सुरिंदरपाल सिंह बिंद्रा और नवप्रीत सिंह बिंद्रा ने बताया की रोजाना 28 दिसंबर तक समागम चलते रहेंगे। उन्होंने बताया की रोज गर्म दूध का लंगर भी संगत द्वारा चलाया जा रहा है। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह राजधानी और सुरिंदपाल सिंह सरना भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *