निर्यात बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की जरूरत

भास्कर न्यूज | लुधियाना फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फीको) के प्रतिनिधिमंडल ने आर एंड डी सेंटर फॉर साइकिल और सिलाई मशीन के नए महाप्रबंधक वीके श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस बैठक में फिको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार, महासचिव मनजिंदर सिंह सचदेवा और सहायक महाप्रबंधक राजीव शर्मा भी शामिल थे। बैठक के दौरान, मनजिंदर सिंह सचदेवा ने भारतीय साइकिल उद्योग की तकनीकी उन्नति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा साइकिल निर्माता है, को अपने साइकिल उद्योग को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की जरूरत है। उनका मानना है कि साइकिल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इसे यूरोपीय और अमेरिकी देशों के मानकों के अनुरूप बनाना होगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आर एंड डी सेंटर को साइकिल और सिलाई मशीन उद्योग में तकनीकी बदलाव के लिए मार्गदर्शन देना चाहिए और चीन, ताइवान, जर्मनी जैसे देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने की आवश्यकता है, ताकि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार हो और निर्यात को बढ़ावा मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *