जैकेट की जेब में कोबरा लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा:बोला- इसी ने काटा है, बचा लीजिए, मथुरा में अस्पताल में अफरा-तफरी; VIDEO

मथुरा में एक शख्स को कोबरा सांप ने काट लिया। उसने तुरंत सांप को अपने जैकेट से पकड़ा और जेब में भरकर जिला अस्पताल पहुंच गया। सीधे इमरजेंसी वार्ड में जाकर जैकेट से कोबरा निकाला और डॉक्टर के सामने अपने हाथ में सांप पकड़कर खड़ा हो गया। बोला- डॉक्टर साहब, इलाज कर दो, इसी ने काटा है। सांप को हाथ में पकड़कर दीपक डॉक्टर से अपना इलाज करने की गुहार लगाता रहा। लेकिन, सांप की वजह से कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। दीपक लगातार चिल्लाता रहा। वार्ड में सांप देखकर मरीज, तीमारदार और स्टाफ भी घबरा गए। अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को शांत कराया और सांप को एक डिब्बे में बंद करवाया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, दीपक का इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए पूरी कहानी दीपक की जुबानी डॉक्टर बोले- युवक की हालत स्थिर है
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया- सबसे पहले दीपक से सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर रखने के लिए कहा गया। इसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल ई-रिक्शा चालक की हालत स्थिर है और उसका उपचार जारी है। ———— ये भी पढ़ें- झांसी के युवक की MP में गोली मारकर हत्या:प्रधान पति फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गया था, पार्टी के दौरान हाथ और सीने में गोली मारी झांसी के युवक की मध्य प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का प्रधान पति युवक का दोस्त था। प्रधान उसे घर से अपनी फॉर्च्यूनर में बैठाकर एमपी एक पार्टी में ले गया था। शराब पार्टी के दौरान किसी ने युवक की हथेली और सीने में गोली मार दी। इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के आने के बाद प्रधान पति मेडिकल कॉलेज से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। एमपी पुलिस भी झांसी पहुंच गई है। घटना निवाड़ी के टेहरका थाना क्षेत्र के गांव की है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *