मिर्जापुर में सौतेले बेटे ने मां-भाई की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। उसने मां का शव घर से 2 किलोमीटर दूर नहर में फेंक दिया। बाद में वह भाई की लाश को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर जलाने जा रहा था, तभी बीच तिराहे पर शव ट्रॉली से नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने लाश देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया। बाद में आरोपी को ट्रैक्टर-ट्राली और हत्या में इस्तेमाल किए गए बांके के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस टीम ने नहर से शव बरामद कर लिया है। पूरा मामला सोमवार देर रात जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर का है। पहले दोनों परिवारों के बारे में जान लीजिए अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए… पूछताछ में राहुल ने बताया- हम अगल-बगल के मकानों में रहते हैं। मेरे पिता की संपत्ति मड़िहान के अलावा चंदौली में भी है। दूसरी पत्नी से राय मशविरा के बाद राहुल को करीब 10 साल पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था। फिर दो साल पहले पिता का निधन हो गया। इसके बाद मैंने कानूनी लड़ाई लड़ी और परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया। राहुल ने आगे बताया कि चंदौली की काफी प्रॉपर्टी ने आयुष ने बेच दी थी। इसी को लेकर मेरा और मेरी सौतेली मां का विवाद चल रहा था। सोमवार को इस मुद्दे पर हमारे बीच काफी बहस हुई। फिर मैंने बांके से आयुष और मां उषा का गला काट दिया। लाश ठिकाने लगाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पकड़ा गया। अब जानिए कैसे फंसा आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद दोनों शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा और उन्हें ठिकाने लगाने के इरादे से निकल पड़ा। लेकिन, मड़िहान तिराहे पर पहुंचते ही आयुष का शव ट्रॉली से सड़क पर गिर गया। इसके बावजूद मैं नहीं रुका। मां उषा के शव को पटेवर मड़िहान ब्रांच नहर में फेंका और आयुष की लाश उठाने वापस आया। राहुल ने बताया कि मैंने सोचा आयुष की लाश को खेत में ले जाकर जला दूंगा। इसलिए जब तिराहे पर पड़े सौतेले भाई के शव को चादर से ढक कर उठाने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे दो राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। संदिग्ध हरकत देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। खुद को घिरता देख मैं घबरा गया और मौके से अपने घर की ओर भाग निकला। किस बात पर विवाद चल रहा था पुलिस बोली- आरोपी को गिरफ्तार किया गया एसपी नक्सल मनीष कुमार मिश्र ने बताया- यह मड़िहान थाना क्षेत्रांतर्गत पटेल ग्राम की घटना है। राहुल नाम के व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां और भाई पर धारदार हथियार से वार किया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। राहुल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें झांसी के युवक की MP में गोली मारकर हत्या:प्रधान पति फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गया था झांसी के युवक की मध्य प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का प्रधान पति युवक का दोस्त था। प्रधान उसे घर से अपनी फॉर्च्यूनर में बैठाकर एमपी एक पार्टी में ले गया था। शराब पार्टी के दौरान किसी ने युवक की हथेली और सीने में गोली मार दी। इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पढ़िए पूरी खबर…


