जैट-’25 : स्टूडेंट्स बोले- ओवरऑल पेपर मोडरेट, डिसीजन मेकिंग सेक्शन में उलझे

सिटी रिपोर्टर | रांची देशभर के िवभिन्न शहरों में रविवार को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट)-2025 का आयोजन हुआ। रांची के चार केंद्र पर परीक्षा हुई। परीक्षा देकर सेंटर से निकले अभ्यर्थियों ने ओवरऑल पेपर को औसत स्तर का बताया। वहीं, कुछ छात्रों ने पेपर को पिछले साल की अपेक्षा आसान बताया। पुंदाग स्थित एग्जाम सेंटर में परीक्षा देकर निकले अमन ने बताया कि ओवरऑल पेपर मोडरेट था। पिछले साल की अपेक्षा इस बार सवाल थोड़े आसान लगे। डिसीजन मेकिंग के कुछ सवाल ट्रिकी थे, जिसने उलझाया। इंग्लिश में पैसेज के पार्ट कठिन लगे। ग्रामर आसन था। मैथ्स में अलजेब्रा से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। अर्थमेटिक्स के सवाल सामान्य स्तर के थे। वहीं, आदित्य ने बताया कि डिसीजन मेकिंग सेक्शन के सवाल कठिन लगे। मैथ्स में अलजेब्रा व ज्योमेट्री से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से एंट्री दी गई। बता दें कि जैट के तहत एक्सएलआरआई सहित देश के 250 से ज्यादा मैनेजमेंट संस्थानों में नामांकन ले सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *