जैन पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम: 10वीं व 12वीं में छात्रों ने परचम लहराया

लुधियाना| पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेंजामिन रोड स्थित जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत परिणाम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा में भव्या ने 604/650 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंशवीर ने 603/650 अंक लेकर द्वितीय और नविका ने 595/650 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बारहवीं कक्षा में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। कॉमर्स स्ट्रीम में मन्नत कुमार ने 463/500 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, मलिशिका ने 461/500 अंकों के साथ द्वितीय और रिमझिम ने 454/500 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। आर्ट्स स्ट्रीम में हरमनदीप ने 446/500 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया, राधिका भाटिया ने 441/500 अंक के साथ द्वितीय और ट्विंकल एवं सानिया ने 426/500 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के इस शानदार परिणाम पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार जैन, चेयरमैन सुखदेव राज जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपन कुमार जैन, उपाध्यक्ष बांका बिहारी जैन, जनरल सचिव राजीव जैन, सचिव राकेश जैन, प्रबंधक नरेश कुमार जैन और कैशियर अशोक जैन ने प्रधानाचार्या सतविंदर कौर, अध्यापकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। अध्यक्ष नंदकुमार जैन ने छात्रों को अनुशासन, समर्पण और दृढ़ निश्चय के साथ भविष्य में भी सफलता के शिखरों को छूने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या सतविंदर कौर ने भी सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *