भास्कर न्यूज। लुधियाना। इंटरनेशनल मदर्स डे सेलिब्रेशन करते हुए क्रिएटिव लेडीज क्लब ने मां एक अहसास कार्यक्रम करवाया और मां की ममता को सलाम किया। इस मौके पर क्लब की मेंबर्स ने ना सिर्फ भावनाओं से भरा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, बल्कि समर फैशन शो से भी गर्मी को चुनौती दी। कार्यक्रम की शुरुआत बोर्ड मेंबर्स रेनू भाम्बरी और रीना चावला की ओर से मां के प्रेम पर कही गई खूबसूरत पंक्तियों से हुई, जिसके बाद ग्रुप डांस परफॉर्म किया गया। इसमें सतिंदर टोनी, कोमल सेठी, अंजू मिश्रा, पूनम सूद, स्वीटी अरोड़ा, संगीता भारद्वाज, जगमोहन कौर और रमा भारद्वाज ने मां के असीम स्नेह को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया। क्लब की मेंबर्स ने समर फैशन को अपनाते हुए पेस्टल कलर थीम में रैंप वॉक किया। इस मौके पर विनयप्रीत कौर, जसप्रीत लोटे और नीलम रल्हन को समर क्वीन का खिताब दिया गया। इस प्रतियोगिता को मिशन स्माइल एनजीओ की प्रेसिडेंट और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनिया छाबड़ा ने जज किया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था क्लब की प्रेसिडेंट अनु कपूर, वाइस प्रेसिडेंट सतिंदर सोनी और सेक्रेटरी कोमल सेठी ने की। टीम की मेहनत की सराहना क्लब डायरेक्टर सुरिंदर बंसल, चेयरपर्सन शशि खुल्लर, सीनियर एडवाइजर कुलवंत भांबर और बोर्ड मेंबर्स विनयप्रीत कौर, हरजीत कोचर, सिमरन आहूजा और रूही ने की।


