बीसीए पहले सेमेस्टर में कृति पहले स्थान पर रही

भास्कर न्यूज। लुधियाना। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, गुजरखां कैंपस, मॉडल टाउन की छात्राओं ने दिसंबर 2025 में हुई बीसीए पहले सेमेस्टर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। कृति चौधरी ने 8.29 एसजीपीए हासिल कर कॉलेज में पहला स्थान पाया। भाविका, गुरनैन कौर और नूरप्रीत कौर ने 8.08 एसजीपीए लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। प्रभसिमरन कौर ने 7.96 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाया। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *