भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज आखिरी दिन है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रेस्टफुल रॉयल्स और नक्ष नाइट्स के बीच खेला जा रहा है। इससे पहले आज सुबह क्वालिफायर-2 मुकाबला जेके चैंपियंस और रेस्टफुल रॉयल्स के बीच हुआ, जिसमें रेस्टफुल रॉयल्स ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, क्वालिफायर-1 मैच कल रात खेला गया था, जिसमें नक्ष नाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की और सबसे पहले फाइनल में प्रवेश किया।


