जयपुर में रविवार को भट्टारक जी की नसियां जैन मंदिर में एक महत्वपूर्ण धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य 22वें जैन तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार की पदयात्रा के लिए समर्थन जुटाना था। पदयात्रा दिल्ली से 23 मार्च से शुरू होगी विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने बताया- यह ऐतिहासिक पदयात्रा दिल्ली से 23 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती के अवसर पर शुरू होगी। 1500 किलोमीटर की यह यात्रा 101 दिनों में पूरी होगी, जिसका समापन 2 जुलाई 2025 को गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार तीर्थ पर होगा। सभा की अध्यक्षता महावीर जी तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता सुधांशु कासलीवाल ने की। कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन पांड्या, विश्व जैन संगठन जयपुर के अध्यक्ष बाबूलाल जैन इटूंदा और अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यात्रा का उद्देश्य जैन समाज को एकजुट करना संजय जैन ने इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा- यह यात्रा जैन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ जैन तीर्थों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मोक्ष दिवस 2 जुलाई को पहुंचने वाली धर्म पदयात्रा में राजस्थान जैन सभा करेगी सहयोग राजस्थान जैन सभा अध्यक्ष सुभाष जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- नेमिनाथ भगवान के मोक्ष स्थल गिरनार जी पर 101 दिन में उनके मोक्ष दिवस 2 जुलाई को पहुंचने वाली धर्म पदयात्रा में राजस्थान जैन सभा पूरा सहयोग करेगी और अधिक से अधिक समाज बंधुओं को इस यात्रा में जोड़ेगी। सभा की अध्यक्षता कर रहे महावीर तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष श्रमण संस्कृति बोर्ड राजस्थान सरकार अधिवक्ता सुधांशु कासलीवाल ने कहा- विश्व जैन संगठन द्वारा आयोजित विशाल पदयात्रा में पूरे देश के जैन समाज के साथ केवल जयपुर ही नहीं अपितु पूरा राजस्थान जैन समाज सम्मिलित होगा, हमारा यह सौभाग्य है कि इस यात्रा की मेजबानी करने का अवसर राजस्थान को भी प्राप्त होगा। जयपुर और राजस्थान जैन समाज पूरे तन, मन, धन से इस पद यात्रा में सम्मिलित होगा और सभी जैन तीर्थ क्षेत्रों का संरक्षण करेगा और समाज सभी वर्गों खासकर युवाओं और नवीन पीढ़ी को जागरूक करेगा। ये रहे मौजूद विश्व जैन संगठन जयपुर अध्यक्ष बाबू लाल जैन इटूंदा ने बताया- सभा के दौराव राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन, सहमंत्री मनीष जैन, प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, वकील सुधांशु कासलीवाल और सुभाष जैन पांड्या सहित अन्य सम्माननीय सदस्यों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के महामंत्री आशीष जैन पाटनी, कोषाध्यक्ष राखी जैन, संयोजक अशोक जैन गुढ़ाचंद्रजी, मंत्री विकास बडजात्या, राजेंद्र सोगानी, दिनेश जैन, दीपेश जैन, कमलेश जैन, प्रमोद बाकलीवाल, अरविंद जैन सहित जयपुर जैन समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।


