जैन समाज ने कलेक्टर-एसपी को किया सम्मानित:पुलिस ने साध्वियों को परेशान करने वाले आरोपियों को किया था गिरफ्तार

रायसेन में जैन समाज ने गुरुवार शाम को सागर रोड पर 1008 शांतिनाथ जिनालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी पंकज कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया और उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट किया। यह सम्मान कुछ दिन पहले जैन साध्वियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले युवकों को पकड़ने पर धन्यवाद करने के लिए दिया गया। दरअसल कुछ दिन पहले 11 जैन साध्वियां रायसेन जिले के गढ़ी से गैरतगंज जा रही थी। रास्ते में कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, जिसके बाद जैन समाज के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। इसके बाद एसपी पंकज पांडेय ने एक टीम बनाकर 1 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए जैन समाज के लोगों ने कल कलेक्टर, एसपी और उनकी टीम को सम्मानित किया। इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी पंकज कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, कोतवाली प्रभारी संदीप चौरासिया और अतिरिक्त पुलिस टीम के सदस्य संजीव त्यागी, कुलदीप पाठक, प्रशांत पटेल ,दुर्गेश राजपूत ,सुषमा धुर्वे, सीमा और रितेश पाठक शामिल हुए, जिन्हें जैन परिषद के अध्यक्ष गोपाल बंसल जैन, महामंत्री शिखर चंद जैन, बुद्ध सेन जैन, कस्तूर चंद जैन सुभाष जैन, मनोज जैन, मुकेश जैन और सुधीर जैन ने सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *