जालंधर | जैन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा स्वर्ण संयम आराधिका सरलात्मा महासाध्वी श्री वीणा महाराज की सुशिष्या परम विदुषी अरिहंत उपासिका श्रुत भास्कर महासाध्वी श्री संचिता महाराज की सुशिष्या विधाभीलाषी श्री अरनवी महाराज के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में जैन स्थानक गुड़ मंडी में मासिक राशन वितरण का आयोजन प्रधान समाज रत्न मुस्कान जैन की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। तदोपरांत 51 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। यहां चेयरमैन सुश्रावक कीमती लाल जैन, प्रधान मानव सेवा रत्न मुस्कान जैन, राशन वितरण प्रमुख राजेश जैन बोबी, कोषाध्यक्ष दीपक जैन,कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य राजेश जैन, दर्शन जैन, राजेश जैन, उमेश जैन, मदन शर्मा मौजूद थे।


