योग-ध्यान स्मरण शक्ति, मानसिक संतुलन और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक : डॉ. सेठ

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर में विशेष साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन प्रधान रणजीत आर्य की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में राजपाल एवं सीमा रानी ने अपने परिवार सहित यजमान पद पर सुशोभित होकर विधिपूर्वक आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ का विधिवत संचालन यज्ञ ब्रह्मा आचार्य यादवेंद्र द्वारा किया गया। मंत्री अनिल कोहली एवं ज्योति मल्होत्रा ने यज्ञ प्रार्थना में सहभागिता निभाई। डीएवी यूनिवर्सिटी के डीन (परीक्षा) डॉ. राज सेठ ने कहा कि विकास, प्रगति और सफलता के लिए तथ्यों एवं आंकड़ों का ज्ञान आवश्यक है। भावनात्मक गुणांक के विकास से व्यक्ति एक कदम आगे बढ़ता है, जबकि आध्यात्मिक गुणांक अपनाने से वह जीवन के सर्वोच्च स्तर को प्राप्त करता है। उन्होंने योग और ध्यान को स्मरण शक्ति, मानसिक संतुलन एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक बताया। मंत्री हर्ष लखनपाल और प्रधान रणजीत आर्य ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रियांश, गुरराज, अंशिका कुमारी, भूपेंद्र उपाध्याय, विजय चावला, हरिचंद, अनु आर्या, नलिनी उपाध्याय, रेवा खन्ना, सुरेंद्र खन्ना, अमरनाथ, अनिल मिश्रा, सुनीत भाटिया, राजीव शर्मा, वेद भाटिया, केदारनाथ शर्मा, मंजू देवी एवं केवल कृष्ण चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। पोडवाल ने सुनाए भजन : भजन गायक रवि पोडवाल ने ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधमपुर से आचार्य यादवेंद्र भी पधारे। आर्य समाज के वैदिक क्रांतिकारी वक्ता अश्विनी डोगरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। भारत निरंतर विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *