इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) 23 मई से पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम यात्रा पठानकोट से शुभारंभ करेगी। पठानकोट से शुरू होने वाली भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में 11 दिवसीय आध्यात्मिक तीर्थयात्रा है। रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक, यह यात्रा देश के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों को निर्बाध यात्रा में कवर कर समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का मौका है। ट्रेन पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा जंक्शन, आगरा और कानपुर से होकर निकलेगी। 10 रातें और 11 दिन में वापसी 2 जून को होगी। डेरा ब्यास श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 20 से 29 मार्च के बीच चलाएगा 2 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें यात्रा में शामिल प्रमुख तीर्थ स्थल और पैकेज श्रेणियां पुरी : श्री जगन्नाथ मंदिर, सूर्य मंदिर, कोणार्क। कोलकाता : गंगासागर, कालीघाट काली मंदिर। जसीडीह : श्री बैद्यनाथ धाम। गया : महाबोधि मंदिर। वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर, कॉरिडोर। अयोध्या धाम: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, बोर्डिंग स्टेशन यात्रा शामिल होगी। 3एसी (स्टैंडर्ड) का पैकेज 28270 (नॉन एसी और परिवहन 380 सीटें), 3एसी (कम्फर्ट) का पैकेज ₹32440 (एसी और परिवहन 400 सीटें)। पैकेज में टिकट, भोजन और पैरामेडिकल सहायता शामिल है। अधिक जानकारी के लिए बेवसाइट www.irctctourism.com पर जाएं।


