भास्कर न्यूज | जालंधर जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों द्वारा 69वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम के तहत जैन स्थानक गुड़ मंडी में 60 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। चेयरमैन कीमती लाल जैन, नीलम रानी जैन के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। समिति प्रधान मुस्कान जैन ने बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैन सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश जैन लोहे वाले के अलावा सुनील जैन, पार्षद जतिन गुलाटी, विमल प्रकाश जैन, प्रवीण जैन, सुनील जैन, हरीश मागो, विमल प्रकाश जैन, प्रवीण जैन, दीप्ति जैन, महामंत्री ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन समेत अन्य मौजूद रहे। इस दौरान प्रबंधकों ने कहा कि समाज में सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना सबका फर्ज है। सभी को इसे अपने स्तर पर जरूर पूरा करना चाहिए।


