जैन सेवा समिति 31 जरूरतमंद परिवारों को राशन दान किया

भास्कर न्यूज | जालंधर जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों की ओर से शुक्रवार को 64वें मासिक राशन वितरण का आयोजन जैन स्थानक गुड़ मंडी में किया गया। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। इसके बाद प्रधान मुस्कान जैन ने लक्षित जैन जन्मदिवस की बधाई दी और नीलू जैन-विनीत जैन, सीमा जैन-सुमित जैन का विशिष्ट सहयोग हेतु आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर 31 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। इस मौके पर महामंत्री ऋषभ जैन, राशन वितरण प्रमुख राजेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य दर्शन जैन, राजेश जैन, गगन जैन, प्रदीप भगत, अमित जैन, राजेश जैन व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *