जैप जवान ने बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या:नेतरहाट में मृतक की मां से था आरोपी का अफेयर, जमीन के पैसों को लेकर भी था विवाद

लातेहार के नेतरहाट में 10 वर्षीय क्षितिज कुमार की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंद्र किशोर यादव जैप का जवान है। वह बोकारो जिले के पैरो थाना में टाइपराइटर के पद पर कार्यरत था। नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, चंद्र किशोर तीन साल पहले नेतरहाट जंगल वार फेयर स्कूल में तैनात था। उस दौरान मृतक क्षितिज की मां से उसका अफेयर हो गया। जब बच्चे के पिता प्रभात शर्मा को इसकी जानकारी मिली, तो विवाद हुआ। इस पर जवान ने देख लेने की धमकी दी थी। रविवार को आरोपी प्रभात के घर में पिछले दरवाजे से घुसने की कोशिश कर रहा था। क्षितिज ने उसे देख लिया और चिल्लाने लगा। इस पर जवान ने बच्चे को पकड़कर उसकी हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, एक अन्य कारण यह भी था कि चंद्र किशोर ने जमीन खरीदने के लिए प्रभात को पैसे दिए थे। पत्नी से अफेयर सामने आने के बाद प्रभात ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। इस मामले की शिकायत के बाद जवान का तबादला बोकारो कर दिया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। जवान घर के अन्य सदस्यों की हत्या के इरादे से आया था, लेकिन बच्चे ने देख लिया तो उसकी हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *