प्रेमी ने प्रेमिका को जहर देकर मार डाला:शादी से इनकार करने पर युवक ने ताड़ी में जहर मिलाकर पिलाया, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा में एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 30 जनवरी की है। सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया में एक युवती की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के परिजनों ने 35 वर्षीय अनवर अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया था। गोड्डा के एसपी अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच की और आरोपी की तलाश शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पथरा हटिया से अनवर को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अशोक रविदास ने बताया कि अनवर पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी से कोई संतान नहीं है। वह लंबे समय से मृतका के साथ रिश्ते में था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मृतका ने जनजाति से होने के कारण शादी से इनकार कर दिया। घटना से एक दिन पहले अनवर मृतका के घर आया था। वह उसे एक जगह ले गया और ताड़ी में जहर मिलाकर पिला दिया। मृतका की मौत के बाद उसे घर पहुंचाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *