जैसलमेर में कल तक छाए रहेंगे बादल:ठंडी हवा से गर्मी का असर हुआ कम, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा

जैसलमेर में बीती रात हुई हल्की बारिश ने मौसम को राहत भरा बना दिया है। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसकी वजह से सोमवार रात को बारिश हुई। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया- बुधवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान भी सामान्य ही रहने की संभावना है। शहर व आसपास के गांव में हल्की बारिश
गौरतलब है कि जैसलमेर में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। चलने लगी और रात 9 बजे के आसपास शहर व आसपास के गांव में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान के पूर्वी जिलों में आज भी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ​मंगलवार को 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम ड्राई होगा और आसमान साफ रहेगा। किसान खरीफ की कटाई में व्यस्त, रबी की तैयारी शुरू
जिले के किसान इन दिनों खरीफ फसलों की कटाई में जुटे हैं। वहीं जिन किसानों ने समय पर बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की बुवाई नहीं की थी, वे अब आगामी रबी फसलों की तैयारी में लग गए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार समय पर बारिश न होने से पैदावार प्रभावित हुई। ऊपर से कुछ दिनों पहले हुई बेमौसम बारिश ने खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब चार दिन रहेगा साफ मौसम
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद अब जिले में मौसम साफ रहने के आसार हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन जैसलमेर जिले में अब अगले चार दिनों तक बारिश नहीं होने और मौसम के साफ रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *