जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को जिले भर में दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि मौसम विभाग की संभावना के बावजूद बारिश नहीं हुई। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर देखने को मिला। मौसम विभाग की माने तो जिले में कल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होने की संभावना है। किसान चिंता में इधर, किसान खरीफ फसलों की कटाई में जुटे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से कई खेतों में पानी भर गया था, जिससे नुकसान उठाना पड़ा। अब दोबारा बारिश की संभावना से किसान चिंतित हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जिले में 5 और 6 अक्टूबर को बारिश के साथ तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव होगा। जैसलमेर का मौसम


