अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल जैसलमेर में घूमने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को राहत देने के लिए जिला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वेलकम’ के तहत, पुलिस ने पर्यटकों को झूठे वादे और लालच देकर परेशान करने वाले चार लपकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में थारु खान, निवासी छोड़, कैलाश राम, निवासी राणीसर कॉलोनी, मुख्त्यार खान, निवासी सत्याया, और दिलवर खान, निवासी सतो की ढाणी म्याजलार शामिल हैं। ये सभी पर्यटक स्थलों के पास सक्रिय थे। जैसलमेर की छवि को कर रहे खराब पर्यटन सीजन में अक्सर यह शिकायतें आती थीं कि कुछ स्थानीय लोग पर्यटकों को घेर लेते हैं, उन्हें जबरन अपनी होटल या सफारी पर चलने के लिए दबाव डालते हैं और विजिटिंग कार्ड दिखाकर तंग करते हैं। इन हरकतों से जैसलमेर की छवि खराब हो रही थी। लपकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने एक्शन लिया और उन लोगों की पहचान की जो पर्यटकों को रोककर असुविधा पहुंचा रहे थे। ऑपरेशन वेलकम अभियान जारी गिरफ्तार किए गए लोगों में थारु खान (निवासी छोड़), कैलाश राम (निवासी राणीसर कॉलोनी), मुख्त्यार खान (निवासी सत्याया), और दिलवर खान (निवासी सतो की ढाणी म्याजलार) शामिल हैं। ये सभी पर्यटक स्थलों के पास सक्रिय थे। जिला पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि जैसलमेर आने वाले हर पर्यटक को सुरक्षित और सुखद अनुभव मिल सके। इस कदम से पर्यटन उद्योग से जुड़े ईमानदार लोगों ने भी खुशी जाहिर की है।


