जैसलमेर में बस–स्विफ्ट कार की भिड़ंत:तेज रफ्तार बस ने पश्चिम बंगाल के सैलानियों को किया घायल, इलाज जारी

जैसलमेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भागू के गांव के पास शुक्रवार अलसुबह जोधपुर से जैसलमेर की ओर आ रही एक बस और जैसलमेर से जयपुर जा रही सैलानियों की स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत ड्राइवर घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल 108 की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू की। हल्की धुंध के कारण हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी संजीव विश्वास अपनी पत्नी सुष्मिता और तीन वर्षीय पुत्र अर्धविक के साथ जैसलमेर घूमकर वापस जयपुर लौट रहे थे। यह परिवार बीते कई दिनों से राजस्थान यात्रा पर था और शुक्रवार सुबह जल्दी ही जैसलमेर से जयपुर के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब 6 बजे बजे, भागू के गांव के पास पेट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। तेज गति और धुंध की हल्की परत के कारण दृश्यता कम होने को भी दुर्घटना की एक वजह माना जा रहा है। हादसे में ड्राइवर को आई ज्यादा चोट हादसे में कार ड्राइवर दिनेश कुमार, निवासी जयपुर, घायल हो गया, बाकी अन्य के मामूली चोटें आई है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की स्पीड तेज थी साथ ही हल्की धुंध के कारण हादसा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। घायलों के नाम संजीव विश्वास, पश्चिम बंगाल, सुष्मिता विश्वास (पत्नी), अर्धविक (पुत्र), दिनेश कुमार, ड्राइवर, निवासी जयपुर।
ये खबर भी पढ़ें…..
जैसलमेर में कार ने बाइक को रौंदा, एक की मौत:4 बच्चों सहित घायल महिला को जोधपुर रेफर किया; ड्राइवर को पकड़ा जैसलमेर में भारतमाला हाईवे पर गुरुवार देर शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने बरमसर गांव के एक मजदूर परिवार को तबाह कर दिया। बड़ाबाग डंपिंग इलाके में होटल रुद्राक्ष के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक सवार छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक राजकुमार पुत्र रामनारायण (28) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी समेत चार बच्चे घायल हो गए। सभी को जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया जहां से घायलों को जोधपुर रेफर किया गया, वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
(खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *