टोंक में ठंडी हवाओं-हल्के कोहरे से बढ़ा सर्दी का असर:बीसलपुर बांध का गेट 128वें दिन भी खुला, 140 टीएमसी से अधिक पानी निकला

टोंक में लगातार बढ़ती ठंड और गलन से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं बीसलपुर बांध का एक गेट 128 दिनों से खुला है और अब तक 140 टीएमसी से अधिक पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है। सुबह की ठंडी हवाओं से दिनचर्या प्रभावित टोंक जिले में पिछले तीन-चार दिनों से ठंडक लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह भी ठंडी हवा चली और मौसम में तेज गलन महसूस हुई। हल्के कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या सुबह दस बजे तक प्रभावित रही। लोग घरों से ऊनी कपड़े पहनकर ही निकले, खासकर दुपहिया वाहन चालक और खुले में आने-जाने वाले लोग पहले की तुलना में अधिक गर्म कपड़े पहने नजर आए। स्कूली बच्चे ठिठुरते दिखे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे ठंडी हवा और गलन से परेशान नजर आए। कई बच्चे ठिठुरते भी देखे गए। बढ़ती ठंड के कारण लोग अब सुबह, शाम और रात के समय अधिक ऊनी कपड़े पहन रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव गलन और हवा चलने से अधिकतम तापमान पिछले दो-तीन दिनों से लगभग स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, जबकि गुरुवार को यह 24 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। बीसलपुर बांध का गेट लगातार 128 दिनों से खुला बीसलपुर बांध का एक गेट शुक्रवार को 128वें दिन भी खुला रहा। दस दिनों से बांध से बनास नदी में पानी की निकासी स्थिर है। गेट नंबर 11 को 0.10 मीटर खोलकर प्रति सेकंड 601 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 140 टीएमसी से अधिक पानी बह चुका, फिर भी आवक जारी इस सीजन में बांध से अब तक 140 टीएमसी से ज्यादा पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है। यह पानी तीन बार से ज्यादा बांध को फुल भर सकता था। बारिश रुके काफी समय हो चुका है, लेकिन धीमी रफ्तार में अभी भी पानी की आवक बनी हुई है, इसलिए गेट खुला रखा गया है। भराव क्षमता पूरी, जरूरत के हिसाब से निकासी समायोजित होगी बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल और AEN दिनेश बैरवा ने बताया कि वर्तमान में बांध 315.50 आरएल मीटर की फुल भराव क्षमता तक भरा है। पानी की आवक के हिसाब से निकासी को बढ़ाया या घटाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *