हल्की धुंध और बढ़ी ठंड,रात का तापमान 14 डिग्री:सुबह का 21 डिग्री तक दर्ज किया ,शहर व जिले कई हिस्सों में बादल छाए,हल्का कोहरा भी

अलवर में शुक्रवार सुबह मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सूरज नहीं निकला, जिससे दिन की शुरुआत हल्की धुंध और ठंडी हवाओं के साथ हुई। सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच जाता है। तापमान में इस गिरावट के चलते सुबह की ठंड में ठीटरन महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान में बादलों की लगातार मौजूदगी और बढ़ती नमी बारिश की संभावनाओं को मजबूत कर रही है। कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अलवर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान का रंग देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भी समय बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। शहर में हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिसने दृश्यता को कुछ हद तक प्रभावित किया। इसी बीच, बढ़ता प्रदूषण स्तर भी चिंता का कारण बना हुआ है। सुबह की धुंध में घुले प्रदूषण कण कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता को खराब करते दिखे। एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, अलवर में पीएम स्तर सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड और नमी के बीच प्रदूषण कण नीचे बैठ जाते हैं, जिससे हवा और अधिक प्रदूषित महसूस होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *