बड़लियां में बिजली विभाग के एसई ने की रात्रि चौपाल:किसानों के बीच में नीचे बैठकर 1 घंटे तक सुनी परेशानियां

बांसवाड़ा ​जिले के घाटोल उपखण्ड के बड़लिया गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) भगवानदास बैरवा ने बिजली से जुड़ी समस्याएं सुनी।
रात्रि चौपाल में किसानों और ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को एसई को गिनाई। इस दौरान एसई ने किसानों के बीच नीचे बैठकर 1 घंटे तक उनकी परेशानियां सुनी और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। एक घंटे तक की जनसुनवाई
किसानों के बीच पहुंचे ​एसई बैरवा ने करीब 1 घंटे तक ग्रामीणों के बीच नीचे बैठकर, तसल्ली से उनकी एक-एक पीड़ा को सुना। उनके साथ विभाग के सहायक अभियंता मनराज मीणा, कनिष्ठ अभियंता शशिकांत और लाइनमैन यशवंत कटारा भी मौजूद थे। किसानों ने अपनी मांगें रखीं
किसानों का कहना था कि उन्हें प्रतिदिन 2 से 3 घंटे ही थ्री फेस बिजली मिल रही है। वो भी कई बार कटौती होती हैं। जिससे खेतों में पानी सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन 6 घंटे तक थ्री-फेस बिजली की निर्बाध आपूर्ति मिले। ​बड़लिया गांव को सेनावासा फीडर से हटाकर सुरपुर फीडर से जोड़ा जाए। गांव के खेतों में झूलते तारों को व झुकते बिजली खम्भो को सही किया जाए। ​एसई बैरवा ने किसानों की सभी मांगों और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एईएन, जेईएन को शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने किसानों को यह भरोसा भी दिलाया कि उन्हें निर्धारित 6 घंटे बिजली अवश्य मिलेगी। रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *