जैसलमेर में भीषण गर्मी का आलम, लोग परेशान:दिन का पारा 43 व रात का 25 डिग्री पार, कल से 28 तक हीटवेव की चेतावनी

जैसलमेर जिले में पिछले 3 दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे दिन व रात में गर्मी का असर तेज हो चुका है। गुरुवार को दिन का पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। लोग गर्मी में बाहर नहीं निकल रहे। सड़कें दोपहर में सूनी हो गई है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 26 से 28 अप्रैल तक हीटवेव चलेगी। जिले में गुरुवार को मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज धूप निकली। दोपहर में सूरज की तपन तेज होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी बढ़ने के साथ ही दोपहर के समय सड़कों पर यातायात कम हो गया। लोग गर्मी में बाहर नहीं निकल रहे। गुरुवार को दिन व रात के पारे में 2-2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 18 डिग्री का अंतर रहा। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं। आज मौसम रहेगा साफ, कल से चलेगी लू
जिले में आगामी दिनों में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 26 से 28 अप्रैल तक हीटवेव चलेगी। जिससे लू चलेगी। वही हेल्थ डिपार्टमेंट ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को लू व तापघात से बचाव धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *