जैसलमेर में पिछले दो दिन से हीटवेव से राहत है। वहीं आगामी दो दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में पिछले तीन दिनों से गिरावट हो रही है। वहीं न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 23 अप्रेल से हीटवेव शुरू होगी। 23 व 24 अप्रेल को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर में तेज धूप से लोग बेहाल हुए। लेकिन भीषण गर्मी व हीटवेव से पूरी तरह से राहत मिली रही। दो दिन बाद फिर से हीटवेव शुरू होगी। गौरतलब है कि 14 अप्रेल से हीटवेव शुरू हुई थी। जिससे पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया था। जिससे लोग बेहाल हो गए थे। दो दिनों से हीटवेव नहीं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन दो दिन बाद फिर से गर्म हवाओं के थपेड़े झुलसा देंगे। रविवार को शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी मौसम साफ रहा। 23-24 अप्रैल को हीटवेव का यलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 23 अप्रेल से हीटवेव शुरू होगी। 23 व 24 अप्रेल को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दो दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद हीटवेव के असर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हीटवेव के साथ भीषण गर्मी भी लोगों को बेहाल कर देगी। अप्रैल महीने में तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड अप्रैल महीने में इस बार कुल 9 दिन हीटवेव चली। हीटवेव के चलते तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 40 सालों में दूसरी बार पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को दिन के पारे में 2 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात का पारा 2 डिग्री बढ़ गया। जिससे रात में गर्मी का असर तेज रहा। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर रहा। 15 दिनों के बाद पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंचा है। पिछले पांच दिनों का तापमान


