सीकर में दिन के तापमान 9 डिग्री गिरावट:हवा का दबाव रहने से मौसम ड्राई बना, 23-24 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दबाव के साथ सीकर में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। सीकर में आज सुबह से मौसम ड्राई बना हुआ है और धूप में तेजी है। हालांकि, रविवार को हवा के साथ मौसम में नमी बढ़ने से दिन के तापमान में आंशिक रूप से गिरावट रही। वहीं बादलों का दबाव बना रहने से आज दिन के तापमान में 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री वह अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार आज (सोमवार) से मौसम ड्राई रहने से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। रविवार को राजस्थान में लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। इधर, मौसम विभाग ने 23-24 अप्रैल को 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *