पाली में हज पर जाने वाले यात्रियों का किया टीकाकरण:हज के दौरान किस तरह रहना है इसकी दी जानकारी

हज पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण को लेकर पाली में दो जगह शिविर आयोजित किए गए। मुस्लिम मुसाफिर खाने में आयोजित शिविर में 74 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। दूसरा शिविर मोमिनों का मदरसा जोधपुरिया बारी के सामने आयोजित हुआ। जिसमें हज यात्रियों को यात्रा के दौरान किस तरह से रहना है क्या-क्या सावधानियां बरतनी है आदि की जानकारी दी गई। मुस्लिम मुसाफिर खाने में रविवार को टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला संयोजक अयूब गुडलक ने बताया कि जिले के 74 हज यात्रियों के लिए कैम्प लगाकर टीकाकरण, वैक्सीन एवं प्रशिक्षण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, हज कमेटी संयोजक हाजी अयुब गुडलक, उपाध्यक्ष हाजी शाकीर भाई गौरी, हाजी अहमद भाई कादरी, खुर्शीद अहमद, एडवोकेट साबीर खान, हाजी मासूम अली अंसारी, युनुस मोगी, आमीन गौरी, जिला हज कमेटी प्रवक्ता रफीक चौहान, आमीन रंगरेज, कलीम अख्तर एवं मेडिकल टीम सहित पाली जिले से आए हज यात्री मौजूद रहे। जोधपुरिया बारी के सामने मोमिनों का मदरसा में आयोजित शिविर को लेकर पाली जिला हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद हारून छीपा ने बताया कि शिविर में मौलाना सैयद मोहम्मद कादरी ने हज पर जाने वाले यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। किस तरह हज के दौरान रहना चाहिए और क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए आदि की जानकारी दी। शिविर में हाजियों को हज की संपूर्ण प्रक्रिया, अरकाने हज, मीना, अराफात, मुजदलफा तथा मक्का-मदीना की ज़ियारत से जुड़ी जरूरी बातों से अवगत कराया। इस दौरान मौलाना इकबाल, मौलाना मुनाफ, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, गुलाम रसूल छिपा, सिकंदर खान, आसिफ भाटी, शहजाद शेख, मोहसिन खत्री, हाजी शरीफ, नदीम असंकर बागवान, सलीम सिलावट आदि लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *