जैसलमेर में चार महीने पहले पकड़ी गई 3 करोड़ 35 लाख रुपए की एमडीएमए ड्रग्स के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की कोतवाली पुलिस ने इस केस में सप्लाई लेने वाले वांटेड आरोपी भोमसिंह पुत्र शैतानसिंह, निवासी आसलोई, थाना खुहड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा सप्लाई चेन कहां तक फैली है। भोमसिंह से लगातार पूछताछ हो रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। 3 करोड़ 35 लाख की ड्रग्स मामले में था फरार गौरतलब है कि चार महीने पहले जैसलमेर पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) ने रेलवे स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई कर फलोदी निवासी तस्कर प्रेम प्रकाश विश्नोई और प्रकाश विश्नोई को 336.4 ग्राम एमडीएमए और एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ पकड़ा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब 3 करोड़ 35 लाख रुपए आंकी गई थी। तस्कर जैसलमेर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आए थे। तब हुई पूछताछ में सामने आया था कि ड्रग्स आगे जिस शख्स को पहुंचाई जानी थी, वह भोमसिंह था, जो पुलिस की पकड़ से बच गया था। इसी मामले में जिले के सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया था। पुलिस टीम ने 4 महीने बाद पकड़ा एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में कोतवाली थाने ने वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम की टीम ने भोमसिंह को डिटेन कर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को पीसी रिमांड मिला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं व सप्लाई चेन कहां तक फैली है। भोमसिंह से लगातार पूछताछ हो रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें….. जैसलमेर में 3 करोड़ 35 लाख की एमडी ड्रग्स पकड़ी:फलोदी से सप्लाई करने आए थे 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत पकड़ा जैसलमेर पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी टीम) ने मादक पदार्थों के खिलाफ शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 35 लाख रुपए की 336.4 ग्राम MD ड्रग्स पकड़ी। डीएसटी टीम के प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल भीमराव सिंह के नेतृत्व में शहर के रेलवे स्टेशन के आगे स्कॉर्पियों गाडी में फलोदी निवासी प्रेम प्रकाश (28) और प्रकाश (28) को गिरफ्तार किया। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। (खबर पढ़ें)


