जैसलमेर में BSF जवान ने सुसाइड किया:ब्लेड से हाथ की नसें काटी, 6 दिन पहले छुट्‌टी से लौटा था

जैसलमेर में BSF के जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान का शव एक गेस्ट हाउस में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। गेस्ट हाउस के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। देखा तो जवान के हाथ की नसें कटी हुई थीं। पास में ही ब्लेड पड़ा था। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर गेस्ट हाउस के कमरे को सीज कर दिया है। घटना शहर के कलाकार कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस की है। 192 बटालियन में तैनात था
शहर कोतवाल प्रेमदान रत्नू ने बताया कि मृतक जवान शिन्स मोन TM (40) केरल के कथार कोड का रहने वाला था। वह BSF की 192 BN(बटालियन) में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत था। वह करीब 8 महीने से जैसलमेर में पोस्टेड था। सवाना गेस्ट हाउस के मालिक ने बताया कि जवान के रूम का दरवाजा 2 दिन से नहीं खुला था। इसके बाद मंगलवार शाम करीब 5 बजे हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। कमरे में खून बिखरा हुआ था। BSF के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि जवान 10 सितंबर को केरल से आया था। तब से ही गेस्ट हाउस में रुका था। फिलहाल शव को जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल सुसाइड के कारणों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *